आप नेता संजीव अरोड़ा ने आज विधायक पद की शपथ ली


चंडीगढ़, 28 जून - लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले आप नेता संजीव अरोड़ा ने आज विधायक पद की शपथ ली। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा ने पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर आप के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा, हरपाल सिंह चीमा और मनीष सिसोदिया के अलावा कई अन्य हस्तियां मौजूद थीं।

#संजीव अरोड़ा