भाजपा ने स्वीकार किया तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह का इस्तीफा 

नई दिल्ली, 11 जुलाई - केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह का पार्टी से इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। गोशामहल विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक टी राजा सिंह ने पिछले महीने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।  राजा ने इस्तीफे की वजह प्रदेश में पार्टी नेतृत्व पर अनदेखी का आरोप लगाया था। 

#भाजपा ने स्वीकार किया तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह का इस्तीफा