रामपुर में पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार


, पोस्ट-ऑफिस में कार्यरत थी महिला

शिमला, 19अगस्त - शिमला के रामपुर उपमंडल के डकोलड़ क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। 24 वर्षीय अंजलि नामक युवती अपने किराये के कमरे में मृत अवस्था में पाई गई। प्रारंभिक तौर पर यह मामला संदिग्ध मौत का लग रहा था, लेकिन पुलिस जांच और मिले साक्ष्यों ने इस रहस्य से पर्दा हटा दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति को हत्या के आरोपमें गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, 14 अगस्त को रामपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि डकोलड़ क्षेत्र में अंजलि नाम की युवती अपने किराये के कमरे में मृत अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलते ही थाना रामपुर से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता के परिजनों की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी।
 

#रामपुर