जौहर विवि पर अब नया संकट: ईडी की कार्रवाई से बढ़ी हलचल, ध्वस्तीकरण के आदेश पर फिलहाल लगी है रोक

रामपुर, 24 अक्टूबर - रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। पहले रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) की ओर से बिना मानचित्र निर्मित 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश के बाद यूनिवर्सिटी में पढ़ाई को लेकर संकट की आशंका गहराई थी, अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से इन भवनों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की चर्चा से एक बार फिर छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

कुछ माह पहले यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के आदेश के बाद छात्र ही नहीं, समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी विरोध में उतर आए थे। इस मुद्दे पर आंदोलन कर कार्रवाई का विरोध किया गया था। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी यूनिवर्सिटी को लेकर सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठा चुके हैं। 

#रामपुर
# ईडी