कल पंजाब आएंगे राहुल गांधी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा
नई दिल्ली, 14 सितंबर - राहुल गांधी कल पंजाब आएंगे। वह बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह बाढ़ प्रभावित लोगों से भी मिल सकते हैं। बता दें कि पंजाब में काफी बाढ़ आई है और लोगों को भारी नुकसान भी हुआ है। बाढ़ के चलते कई मंत्री भी पंजाब का दौरा कर चुके हैं। राहुल गांधी सुबह 9.30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरेंगे।
#पंजाब
# राहुल गांधी
# बाढ़
# दौरा

