मेरी बेटी को साइबर क्राइम में फंसाने की हुई कोशिश - अक्षय कुमार
मुंबई , 3 अक्तूबर - अभिनेता अक्षय कुमार कहते हैं, "मैं आप सभी को एक छोटी सी घटना बताना चाहता हूं जो कुछ महीने पहले मेरे घर पर हुई थी। मेरी बेटी एक वीडियो गेम खेल रही थी, और कुछ वीडियो गेम ऐसे होते हैं जिन्हें आप किसी के साथ खेल सकते हैं। आप किसी अनजान अजनबी के साथ खेल रहे होते हैं। जब आप खेल रहे होते हैं, तो कभी-कभी उधर से एक संदेश आता है। फिर एक संदेश आया, क्या आप पुरुष हैं या महिला? तो उसने जवाब दिया महिला। उसके बाद वो अचानक उससे अश्लील फोटोज की डिमांड करता है और मेरी बेटी इस बारे में मेरी पत्नी को बताती है. यह भी साइबर अपराध का एक हिस्सा है। मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करूंगा कि सातवीं, आठवीं और दसवीं कक्षा में साइबर पीरियड नाम का एक पीरियड होना चाहिए जहां बच्चों को इसके बारे में समझाया जाए।