शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका, जगदीप सिंह चीमा ने पार्टी छोड़ी, आज भाजपा में होंगे शामिल
चंडीगढ़, 13 अक्टूबर (संदीप कुमार महना) - शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता जगदीप सिंह चीमा आज शिरोमणि अकाली दल छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा आज चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में उन्हें भाजपा में शामिल कराएँगे।
जगदीप सिंह चीमा के परिवार की चार पीढ़ियाँ शिरोमणि अकाली दल के साथ राजनीति में रही हैं। उनके पिता रणधीर सिंह चीमा पंजाब में तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे और पचास वर्षों तक शिरोमणि कमेटी के सदस्य रहे। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर श्री फतेहगढ़ साहिब से 2012 और 2022 का चुनाव भी लड़ा था।
जगदीप सिंह चीमा को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पार्टी में शामिल करेंगे। इस समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।