यूपी पुलिस ने नौ हजार से अधिक वाहनों से हटाई काली फिल्म
लखनऊ, 7 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित माहौल देने के लिए गाड़यिों की काली फिल्म हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है।
यह अभियान 22 सितंबर से प्रदेशभर में चलाया गया, जो वर्तमान में भी चल रहा है। वहीं 22 सितंबर से एक अक्टूबर तक साढ़े आठ लाख से अधिक वाहनों की चेङ्क्षकग की गयी। इसके साथ ही उच्च अधिकारियों अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिदेशक, उप महानिरीक्षक, पुलिस आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी द्वारा अपनी टीम के साथ फुट पैट्रोङ्क्षलग की गयी।
#यूपी