देश के कानून से कोई बड़ा नहीं - राज्यवर्धन सिंह राठौर

जयपुर, 13 अक्तूबर - राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने IRCTC होटल भ्रष्टाचार मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट द्वारा पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, RJD नेता तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ आरोप तय किए जाने पर कहा कि देश के कानून सभी के ऊपर लागू होते हैं, देश के कानून से कोई बड़ा नहीं है। पहले जो मिली-जुली सरकारें चलती थीं, उन्हें चलाने के लिए जो शर्तें रखी जाती थीं वो शर्ते आज की सरकार में नहीं चलती... राजनीति अलग है लेकिन अगर कोई कानून का उल्लंघन कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी जरूरी है। देश और बिहार के मतदाता ये देखेंगे कि जंगलराज कौन चलाता था और हमारी NDA की सरकार वहां किस पारदर्शिता से चल रही है, जनता खुद तय करेगी।

#देश के कानून से कोई बड़ा नहीं - राज्यवर्धन सिंह राठौर