हमारी सरकार ने बिना भेदभाव के हरियाणा में लगातार काम किया - सीएम नायब सिंह सैनी
सोनीपत, 13 अक्तूबर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे पर राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को हरियाणा आ रहे हैं। लगातार प्रधानमंत्री के हरियाणा में कार्यक्रम बनते रहते हैं। हरियाणा के लोगों से प्रधानमंत्री स्नेह और प्यार करते हैं। लगातार तीसरी बार हरियाणा में हमारी सरकार बनी है। हमारी सरकार ने बिना भेदभाव के हरियाणा में लगातार काम किया है। पहले की सरकार क्षेत्रवाद और परिवार के आधार पर चलती थी। कई क्षेत्र विकास से उनके कार्यकाल में पीछे रह जाते थे। भाजपा की 11 सालों की ये सरकार लगातार सबका साथ, सबका विकास, और सबका प्रयास के साथ आगे बढ़ रही है।
#हमारी सरकार ने बिना भेदभाव के हरियाणा में लगातार काम किया - सीएम नायब सिंह सैनी