राहुल गांधी वोटों के नाम पर सारे देश को गुमराह कर रहे हैं- अनिल विज

अंबाला, 9 नवंबर - हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा, "राहुल गांधी वोटों के नाम पर सारे देश को गुमराह कर रहे हैं। ये वोट बनी हुई दिखा रहे हैं लेकिन वोट डली किसको ये नहीं दिखा रहे हैं। भाजपा की कभी ये संस्कृति नहीं रही। कांग्रेस बनाती(फर्जी वोट) आई है। हमने खुद पकड़ा है इनको कई बार पकड़ा है। कई हल्कों में एक साथ 200 वोट बनी हुई है और वहां से कांग्रेस का MLA, MP जीता हुआ है। राहुल गांधी आधी बात कर रहे हैं पूरी नहीं कर रहे हैं। 

#राहुल गांधी
# वोटों
# अनिल विज