पहाड़ी राज्यों में अगले 48 घंटों में हल्की बर्फबारी की संभावना

देशभर में सर्दी का तेवर तीखे होते जा रहे हैं। शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। इस बीच मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में अगले 48 घंटों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी यूपी और उत्तरी राजस्थान में अगले कुछ दिनों में कोहरा छा सकता है।देश के कई हिस्सों में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर भारत में तापमान लगातार गिर रहा है, वहीं पूर्वी और पश्चिमी राज्यों में भी शीतलहर का असर गहराता जा रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार कश्मीर घाटी में पारा शून्य से नीचे रिकॉर्ड हुआ, राजस्थान के कई जिले कड़ाके की ठंड से कांप उठे। पहाड़ी राज्यों में अगले 48 घंटों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। अगले कुछ दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी यूपी और उत्तरी राजस्थान में कोहरा छा सकता है। इससे यातायात प्रभावित हो सकता है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में 8 और 9 दिसंबर को हल्की बर्फबारी की संभावना है। निचले इलाकों में ठंड के साथ बादल छाए रह सकते हैं।

#पहाड़ी