राजस्थान:जयरपुर के चौमूं में हुआ विवाद
राजस्थान के चौमूं कस्बे में हुए आज सुबह विवाद खड़ा हो गया। यहां बस स्टैण्ड के पास बनी मस्जिद के सामने से पत्थर हटाने के दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
एक दिन पहले बनी थी सहमति
दरअसल, मस्जिद के पास पत्थर रखे होने से यहां यातायात की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। लिहाजा गुरुवार 25 दिंसबर को यहां एक मीटिंग रखी गई, जिसमें मस्जिद के बाहर से पत्थर हटाने को लेकर सहमति बनी। लेकिन सुबह जब काम शुरू हुआ तो विवाद खड़ा हो गया।
पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
जयपुर ग्रामीण में बने इस कस्बे में उपजे विवाद और पुलिस पर किए गए पथराव के बाद यहां स्थिति नियंत्रण में लाई गई। पुलिस ने इश दौरान आंसू गैस के गोले छोड़े।
पुलिस पर हुआ पथराव
पत्थर हटाए जाने का विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते इसने हिंसक रूप ले लिया। यहां असामाजिक तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव के दौरान कई पुलिसकर्मियों को चोट आई है। कई पुलिसकर्मी इसमें घायल हुए हैं।
पुलिस ने अफवाह फैलाने से बचने को कहा
पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी तरह की अफवाह न फैलाएं। जो लोग फर्जी खबरें, भ्रामक पोस्ट या समाज में तनाव फैलाने वाली अफवाह फैलाने को अपनी बहादुरी समझते हैं, वे अब सावधान हो जाएं। उन पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
छह पुलिसकर्मी हुए घायल
चौमूं में पुलिस पर हुए पथराव की घटना के दौरान छह पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिनका उपचार नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर किया जा रहा है।
इंटरनेट किया गया बंद
जयपुर के चौमूं में हुई घटना के बाद पुलिस पूरे मामले के उपजे तनाव को कम करने में जुटी है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर यहां इंटरनेट बंद करवा दिया है।

