मतदान करना सबका कर्तव्य है - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
मुंबई (महाराष्ट्र), 15 जनवरी - महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नगर निगम चुनाव में मतदान करने के बाद कहा कि नगर निगम का चुनाव हो रहा है। यह हमारे लोकतंत्र की एक ऐसी इकाई है, जिसे हम लोकतंत्र की मूलगामी आधारशीला कह सकते हैं इसलिए इसमें मतदान करना महत्वपूर्ण है। मेरी सभी से प्रार्थना है कि मतदान करें। मतदान करना सबका कर्तव्य है। मैंने भी मतदान किया है।
नागपुर में भाजपा उम्मीदवार भूषण शिंगणे पर हुए हमले पर उन्होंने कहा कि इनपर कांग्रेस के लोगों ने जानलेवा हमला किया, उनका हाथ टूटा, पैर पर, सिर पर चोट आई है। जब चुनाव जीत नहीं सकते तो इस प्रकार से हमला करना, यह लोकतंत्र पर कालिख पोतने जैसा है। इसका जवाब जनता देगी।
#मतदान करना सबका कर्तव्य है - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

