विकसित भारत 2047 को सामने रखकर ये बजट पेश किया गया- सुनील जाखड़
चंडीगढ़, 2 फरवरी - पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बजट 2026-27 पर कहा, "ग्रामीण इलाकों के लिए 2.36 लाख करोड़ से बढ़ाकर 4.36 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। कमजोर वर्ग के लिए दवाइयों पर टैक्स खत्म किया है। महिलाओं की पढ़ाई के लिए हर जिले में एक हॉस्टल बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। इस बजट का उद्देश्य वोट नहीं वतन था। विकसित भारत 2047 को सामने रखकर ये बजट पेश किया गया।
#विकसित भारत
# बजट
# सुनील जाखड़

