राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी मांगे माफी - नायब सिंह सैनी

करनाल (हरियाणा), 5 फरवरी - राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के लिए 'देशद्रोही' शब्द का इस्तेमाल करने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा, "यह मुद्दा कांग्रेस के DNA में छिपा है। अगर हम 1984 की बात करें तो कांग्रेस ने निहत्थे लोगों पर ज़ुल्म किए। हमारी सरकार ने उन सिख दंगों के पीड़ितों को सम्मान देने की बात की है। राहुल गांधी और कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। ऐसी बात दुर्भाग्यपूर्ण है।"

#राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी मांगे माफी - नायब सिंह सैनी