सरकार विपक्ष रहित लोकसभा की कल्पना कर रही है - दीपेंद्र हुड्डा

दिल्ली, 10 फरवरी - कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने तक की नौबत क्यों आई क्योंकि आपने देखा पिछले सप्ताह जिस तरीके से राहुल गांधी को बोलने का अवसर नहीं दिया गया और सरकार द्वारा कहा गया कि वो बोल सकते हैं लेकिन सरकार जिन विषयों पर सहमति दे, उन्हीं विषयों को उठाएं। सरकार विपक्ष रहित लोकसभा की कल्पना कर रही है यानी सरकार विपक्षविहीन लोकतंत्र का सपना देख रही है और ऐसा सपना हम साकार नहीं होने देंगे। 

#सरकार विपक्ष रहित लोकसभा की कल्पना कर रही है - दीपेंद्र हुड्डा