गोवा में SIR से जुड़ी वोटर लिस्ट का फाइनल पब्लिकेशन 21 फरवरी को - चुनाव आयोग 

नई दिल्ली, 11 फरवरी - गोवा में स्पेशल इंटेंसिफाइड रिवीजन (SIR) के बाद फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को जारी होनी थी। गोवा के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर ने इसकी तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन अब फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को जारी नहीं होगी। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने इस बारे में गोवा के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर को एक लेटर लिखा है। लेटर में कहा गया है कि गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट का फाइनल पब्लिकेशन 21 फरवरी, 2026 को किया जाएगा।

#गोवा में SIR से जुड़ी वोटर लिस्ट का फाइनल पब्लिकेशन 21 फरवरी को - चुनाव आयोग