असम: गौरव गोगोई के बयान पर  दिलीप सैकिया का पलटवार 

डिब्रूगढ़, 15 फरवरी - असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के बयान पर असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा कि गौरव गोगोई ने जो बयान दिया है, वह बहुत अपरिपक्व है। देश की सुरक्षा के साथ जुड़े एक मुद्दे को उन्होंने लघु करने का प्रयास किया है। मोरान में जो आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन हुआ, उसे हमने देखा... जब कांग्रेस सत्ता में थी, उस समय एक गाड़ी भी वहां चल नहीं सकती थी। कांग्रेस के कार्यकाल में रास्तों की जो स्थिति थी वह बहुत खराब थी। लोगों को इसका अनुभव है। आज नेशनल हाईवे बना और उसमें आपातकालीन लैंडिंग सुविधा बनी...वे(कांग्रेस) लोग देश के साथ नहीं रहे हैं। सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना उनका स्वभाव रहा है। देश की सुरक्षा के मुद्दे पर वे देश को ही कटघरे में खड़ा कर देते हैं। 

#असम: गौरव गोगोई के बयान पर  दिलीप सैकिया का पलटवार