कलयुगी बेटे ने पिता की ह.त्या की
लुधियाना, 15 फरवरी (परमिंदर सिंह आहूजा) - ढंडारी खुर्द की दीप कॉलोनी में एक कलयुगी बेटे द्वारा अपने पिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सिकंदर चौहान (44) के रूप में हुई है।
यह घटना रविवार दोपहर की है जब उमेश नशे में घर लौटा था। उसका अपने पिता से किसी छोटी सी बात पर झगड़ा हो गया और गुस्से में आकर उमेश ने अपने पिता की हत्या कर दी। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
#कलयुगी बेटे ने पिता की ह.त्या की

