कांग्रेस से अपने इस्तीफे पर भूपेन कुमार बोरा ने दिया बयान 

गुवाहाटी, असम, 17 फरवरी - कांग्रेस से अपने इस्तीफे पर भूपेन कुमार बोरा ने कहा, "मैं 1994 में कांग्रेस में शामिल हुआ था जब मैं डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय में महासचिव था। पिछले 32 साल मैंने विभिन्न पदों पर पार्टी के लिए काम किया और सबसे कठिन समय में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना। 6 महीने तक कोई रजीव भवन में नहीं आया। मैं राजीव भवन में अकेला था और BJP मेरा मज़ाक उड़ा रही थी कि भूपेन बोरा वहीं से पार्टी चला रहे हैं और उनके आने-जाने वालों में सिर्फ मीडिया है... पिछले पंचायत चुनाव में पीसीसी अध्यक्ष के सभी अधिकार को एक व्यक्ति के षड्यंत्र के वजह से सीज कर दिया गया... अगर मैं सब कुछ बताना शुरू करूं तो मुझे 3-4 दिन लगेंगे। 

#कांग्रेस
# भूपेन कुमार बोरा