आज रिहा हो सकते हैं डायरेक्टर विक्रम भट्ट, सुप्रीम कोर्ट ने दी नियमित ज़मानत
नई दिल्ली, 19 फरवरी - बॉलीवुड निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को फिल्म निर्माण से जुड़े 30 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने आज उन्हें नियमित जमानत दे दी। विक्रम भट्ट के आज शाम उदयपुर जेल से रिहा होने की उम्मीद है. श्वेतांबरी भट्ट को इससे पहले 13 फरवरी को अंतरिम जमानत दी गई थी। तब से वह जेल से रिहा हो चुकी हैं। विक्रम भट्ट को 7 दिसंबर, 2025 को गिरफ्तार किया गया था।
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम सुझाव भी दिया। अदालत ने दोनों पक्षों को मध्यस्थता सेल से संपर्क करने का निर्देश दिया। कोर्ट का मानना है कि दोनों पक्षों को वहां उपस्थित होकर आपसी समझौते से मामले को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए।

