दिल्ली के सीलमपुर इलाके में लगी आ.ग
दिल्ली, 22 फरवरी - दिल्ली के सीलमपुर इलाके में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय कुमार तोमर ने बताया कि आज 16.22 बजे हमें एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। शुरुआत में यहां 5 दमकल विभाग की गाड़ियों को भेजा गया था। यहां पर गलियां काफी संकरी हैं, हमारी कई गाड़ियां रास्ते में फंसी हुई हैं फिर भी हमने चारो तरफ से आग का घेराव कर लिया है। ये जो ईमारत है वहां पर ग्राउंड फ्लोर पर काफी सारी दुकानें हैं। करीब 100 से ज्यादा हमारा स्टाफ और 30 से ज्यादा हमारी फायर यूनिट मौके पर मौजूद हैं। हम पूरा प्रयास कर रहे हैं। अब तक कोई हताहत होने की सूचना नहीं है। बहुत ही जल्द इस पर काबू पा लिया जाएगा। दुकानें बंद हैं जिस कारण हमारा काम और बढ़ गया है क्योंकि तालों को तोड़ना पड़ रहा है। हमारी पहली प्राथमिकता आग को फैलने से रोकना है जिसमें हम बहुत हद तक कामयाब हो गए हैं लेकिन आग को पूरी तरह से बुझने में कुछ समय लगेगा।



