इमरान मसूद का बयान आपत्तिजनक - JDU नेता के.सी. त्यागी
दिल्ली, 23 फरवरी - JDU नेता के.सी. त्यागी ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर कहा कि इमरान मसूद का बयान आपत्तिजनक है, उत्तेजनात्मक है और सांसद होते हुए उनको आतंकवादियों की इस तरह से हिफाजत नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद के बयान पर कहा कि मैं उनके वक्तव्य का स्वागत करता हूं। INDI गठबंधन का सदस्य होने के बावजूद भी उन्होंने सच सबके सामने रखा है कि यूथ कांग्रेस के साथियों का विरोध प्रदर्शन गलत समय और उसके लिए जिस स्थान का चयन किया गया था, वो भी गलत था।
#इमरान मसूद का बयान आपत्तिजनक - JDU नेता के.सी. त्यागी

