रमजान और होली के दृष्टिगत खाद्य विभाग अलर्ट, कई जगह पर की गई छापेमारी
अयोध्या, उत्तर प्रदेश, 24 फरवरी - रमजान और होली के दृष्टिगत खाद्य विभाग अलर्ट पर है, चौक इलाके में छापेमारी की गई।
खाद्य आयुक्त मानिकचंद सिंह ने बताया, "हमारी टीम द्वारा यहां छापेमारी की गई, यहां भारी मात्रा में मिलावटी खोए बरामद किए गए। हमने खजूर और सूखे मेवे भी बरामद किए हैं। लेबलिंग अधिनियम के तहत यह भ्रामक पाया गया, इसे जब्त भी किया जाएगा और इसके सैंपल भी लिए जाएंगे। होली और रमज़ान को देखते हुए यह कार्रवाई की जा रही है।
#रमजान
# होली
# खाद्य विभाग

