झारखंड के पाकुड़ में वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत
पाकुड़, 25 फरवरी (भाषा) झारखंड के पाकुड़ जिले में वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक दंपति और उनकी तीन वर्षीय बेटी की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी रेलवे के हावड़ा मंडल में नागरनबी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार रात यह दुर्घटना हुई।
ट्रेन की पटरियां पार करते समय परिवार यहां न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गया।अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान राजा पाड़ा निवासी चंदन सरदार (35), उनकी पत्नी रिम्पा (25) और बेटी अर्पिता के रूप में हुई।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के उपनिरीक्षक रमेश किस्कू ने कहा,''शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
#झारखंड

