T20 वर्ल्ड कप का आठवां सुपर 8 मैच आज: भारत और जिम्बाब्वे होंगे आमने-सामने 

चेन्नई, 26 फरवरी- T20 वर्ल्ड कप का आठवां सुपर 8 मैच आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा।

दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो का मैच है। हारने वाली टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। सुपर 8 स्टेज में दोनों टीमों की शुरुआत खराब रही। भारत साउथ अफ्रीका से 76 रन से हारा, जबकि जिम्बाब्वे वेस्टइंडीज से 107 रन से हारा। भारत और जिम्बाब्वे ने अब तक 13 T20 मैच खेले हैं, जिनमें से भारत ने 10 और जिम्बाब्वे ने सिर्फ तीन जीते हैं। दोनों टीमें इससे पहले सिर्फ एक बार T20 वर्ल्ड कप 2022 में भिड़ी थीं, जब भारत ने सूर्यकुमार यादव की नाबाद हाफ सेंचुरी के दम पर मैच जीता था।

#T20 वर्ल्ड कप का आठवां सुपर 8 मैच आज: भारत और जिम्बाब्वे होंगे आमने-सामने