SA vs WI : शेफर्ड-होल्डर के बीच साझेदारी
शेफर्ड और होल्डर के बीच आठवें विकेट के लिए साझेदारी पनप रही है। दोनों ने टीम को संभाल लिया है और दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को विकेट की तलाश है। वेस्टइंडीज का स्कोर 130 के पार पहुंच गया है। आज सुपर-8 के अहम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टक्कर वेस्टइंडीज से है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत चाहेगा कि आज दक्षिण अफ्रीका की टीम जीत हासिल करे, ताकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनी रहे। दक्षिण अफ्रीका जीता तो लगभग सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। वहीं, वेस्टइंडीज जीता तो उनकी सीट भी लगभग पक्की हो जाएगी, लेकिन इससे भारत की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी।
#SA

