चीन ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान से युद्धविराम की अपील की

चीन पाकिस्तान अफगानिस्तान युद्धविराम 

बीजिंग , 27 फरवरी (वार्ता) चीन पाकिस्तान और अफगानिस्तान के हिंसक झड़पों को लेकर बहुत चिंतित  है और उसने दोनों देशों से युद्धविराम के लिए बातचीत की है। 
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता  ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा राजधानी काबुल सहित अफगानिस्तान के बड़े शहरों पर बमबारी के बाद  संघर्ष के बढ़ने पर बहुत चतित है। चीन ने दोनों पक्षों से शांत रहने और संयम बरतने की अपील करते हुए कहा है कि जितनी जल्दी हो सके युद्धविराम और खून-खराबा से बचा जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा, चीन ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष में लगातार मध्यस्थता की है और आगे भी तनाव कम करने में एक रचनात्मक भूमिका निभाना जारी रखने को वह तैयार है।Þ उन्होंने कहा कि मंत्रालय और पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान में चीन के दूतावास इस मामले पर दोनों देशों में संबंधित पार्टियों के साथ काम कर रहे हैं।

 

#पाकिस्तान-अफगानिस्तान