ईरान के परमाणु गतिविधियों को नहीं जांच पाई UN की टीम, केंद्र तक जाने की नहीं मिली अनुमति
नई दिल्ली, 27 फरवरी - संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की परमाणु निगरानी संस्था ने कहा है कि वह ईरान की परमाणु गतिविधियों की पुष्टि नहीं कर पा रही है। गोपनीय सूत्रों के अनुसार, ईरान ने जून में 12 दिन के युद्ध से प्रभावित अपने परमाणु केंद्र तक अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों को जाने की इजाजत नहीं दी। यह रिपोर्ट सदस्य देशों को भेजी गई है।
निगरानी संस्था का कहना है कि पहुंच न मिलने के कारण वे यह जांचने में असमर्थ हैं कि ईरान ने यूरेनियम संवर्धन का काम रोका है या नहीं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एजेंसी को उस केंद्र में मौजूद यूरेनियम स्टॉक की सही मात्रा की जानकारी भी नहीं मिल पा रही है।
#ईरान
# यूएन

