अमृतसर: बाईपास पर रेत से भरा ट्राला पलटा, तीन कारें दबने से एक की मौत, कई घायल

अमृतसर, 1 मार्च - पंजाब के अमृतसर बाईपास पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में रेत से भरा बड़ा ट्राला पलट गया, जिसके नीचे तीन कारें आ गईं। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और बाईपास पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब रेत से भरा ट्राला ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह फुटपाथ पर चढ़ते हुए एक ओर पलट गया। उसी समय ट्राले के साथ-साथ चल रही तीन कारें उसकी चपेट में आ गईं और ट्राले के नीचे दब गईं। कारों में सवार परिवारों में बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल थे।

#अमृतसर
# बाईपास
# कारें