नेपाल: चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझान में बालेन शाह आगे

नेपाल चुनाव के शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 23 सीटों पर आगे चल रही है। नेपाली कांग्रेस और सीपीए-यूएमएल को केवल तीन-तीन सीटों पर बढ़त मिली है। पिछले साल हुए हिंसक प्रदर्शनों और राजनीतिक अस्थिरता के बाद यह पहला चुनाव है। शुक्रवार रात तक अंतिम नतीजे आने की संभावना है।

चुनाव आयोग के अनुसार, वोटों की गिनती गुरुवार देर रात शुरू हुई। शुक्रवार रात तक गिनती का काम पूरा की उम्मीद है। नेपाल में गुरुवार को हुए मतदान में करीब 60 प्रतिशत वोटिंग हुई। यह चुनाव नेपाल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि पिछले साल केपी शर्मा ओली की गठबंधन सरकार को हटाने के लिए युवाओं (जेन-जी) ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किए थे। उस बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल के बाद देश में यह पहला चुनाव है। शुरुआती रुझान संकेत दे रहे हैं कि जनता इस बार पारंपरिक पार्टियों के मुकाबले नए चेहरों पर ज्यादा भरोसा जता रही है।

#नेपाल: चुनाव