संसद के बजट सेशन के दूसरे फेज का आज चौथा दिन 

नई दिल्ली, 12 मार्च- संसद के बजट सेशन के दूसरे फेज का आज चौथा दिन है। आज भी दोनों सदनों में विपक्ष के हंगामे की उम्मीद है। LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी समेत कई मुद्दों पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। विपक्ष आज संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने के लिए प्रस्ताव ला सकता है। सूत्रों के मुताबिक, प्रस्ताव लाने के लिए सांसदों के साइन इकट्ठा कर लिए गए हैं।

बजट सेशन का दूसरा फेज सोमवार को शुरू हुआ था। तब से सदन में लगातार हंगामा हो रहा है। बुधवार को लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को उनके पद से हटाने के लिए लाए गए नो-कॉन्फिडेंस मोशन को वॉयस वोट से खारिज कर दिया गया था।

#संसद के बजट सेशन के दूसरे फेज का आज चौथा दिन