US में 17% बढ़ी तेल की कीमतें, टैंकरों पर भी हमला; मची खलबली

वाशिंगटन डीसी, 12 मार्च - अमेरिका और इस्राइल की तरफ से ईरान के खिलाफ छेड़े गए युद्ध का फिलहाल कोई अंत नजर नहीं आ रहा है। दोनों ही पक्षों में कोई भी फिलहाल झुकने को तैयार नहीं है। जहां अमेरिका-इस्राइल ने इस युद्ध में ईरान की सैन्य क्षमता को पूरी तरह नेस्तनाबूत करने की बात कही है, वहीं ईरान ने भी अब होर्मुज जलडमरूमध्य बंद कर के ऊर्जा संकट पैदा कर दिया है। इसका असर सिर्फ पूरी दुनिया पर दिखने लगा है। वैश्विक स्तर पर ऊर्जा की कीमतें बढ़ गई हैं। पहले माना जा रहा था कि इस संघर्ष से अमेरिका को कोई खास नुकसान नहीं होगा। हालांकि, युद्ध के लंबा खिंचने के साथ अब अमेरिका के लिए भी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलम यह है कि व्हाइट हाउस इस संघर्ष से बाहर निकलने के लिए अब मौका ढूंढ रहा है। 

#US
# तेल
# टैंकरों