सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौ.त
कपूरथला, 16 मार्च (अमनजोत सिंह वालिया) - कल करतारपुर रोड पर ब्रिगेडियर कैंटीन के सामने एक अज्ञात गाड़ी ने मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उसके घरवालों ने जालंधर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। कल रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस बारे में जानकारी देते हुए थाना सिटी के सब इंस्पेक्टर शिवराज चौहान ने बताया कि 11 मार्च को सड़क हादसे में घायल हुए जतिंदर सिंह पुत्र सतनाम निवासी डिफेंस कॉलोनी की जालंधर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, उसकी बॉडी को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है और घरवालों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौ.त

