जम्मू से अखनूर जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, 2 की मौत, 23 घायल
जम्मू, 16 मार्च- जम्मू से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आ रही है। यहां जम्मू से अखनूर जा रही यात्रियों से भरी बस के पलटने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 23 यात्री घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल 23 यात्रियों में से 23 की हालत बहुत गंभीर है।
#जम्मू से अखनूर जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी
# 2 की मौत
# 23 घायल

