काबुल में पाकिस्तान की सेना ने हमले किए 


काबुल में पाकिस्तान की सेना ने लड़ाकू विमानों से हमले किए हैं। पाकिस्तान का दावा है कि केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इस बमबारी को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 400 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने कहा है कि पाकिस्तान ने इस कार्रवाई के दौरान बेगुनाह लोगों को निशाना बनाया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एयरस्ट्राइक अस्पताल पर की गई, जिससे बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं।
तालिबान की दो-टूक- वार्ता का समय बीता, अब PAK से बदला लेंगे
काबुल में एयरस्ट्राइक के बाद तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने पाकिस्तान से बदला लेने की बात कही। उन्होंने कहा, बातचीत और कूटनीति का समय अब खत्म हो चुका है; हम पाकिस्तान से बदला लेंगे। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद का बयान टोलो न्यूज पर प्रसारित हुआ। इसके मुताबिक उन्होंने कहा, काबुल में कुछ ठिकानों पर पाकिस्तानी सेना के हमलों के बाद, इस्लामाबाद के साथ कूटनीति और बातचीत का समय अब समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि बातचीत का रास्ता अपनाने के बजाय, अब तालिबान बदला लेने का इरादा रखता है।

#काबुल
# पाकिस्तान