नई वार्डबंदी के आधार पर ही होंगे मोहाली नगर निगम चुनाव, हाईकोर्ट का अहम फैसला
चंडीगढ़, 24 मार्च (संदीप कुमार माहना)- मोहाली नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने आज एक अहम फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि नगर निगम मोहाली के आगामी चुनाव नए वार्डों के आधार पर कराए जाएंगे। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सरकार द्वारा लागू की गई नई वार्डबंदी प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है।
इस फैसले से पुरानी वार्ड व्यवस्था के तहत चुनाव कराने की संभावना पूरी तरह से खारिज हो गयी है। कोर्ट के आदेश के बाद अब राज्य चुनाव आयोग नई सूची के मुताबिक चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा। राजनीतिक दृष्टि से यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि नए वार्डों के साथ कई क्षेत्रों के राजनीतिक गणित में बड़े बदलाव हो सकते हैं। अब सभी पार्टियां अपने हिसाब से अपनी रणनीति तैयार करने में जुट गई हैं।

