दिल्ली 13 साल की दर्द भरी जंग खत्म: नम आंखों से हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई

 

दिल्ली 13 साल से कोमा में रहे गाजियाबाद के हरीश राणा का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। हरीश राणा का आज सुबह नौ बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्हें दिल्ली के ग्रीन पार्क में मुखाग्नि दी गई है।

इच्छा मृत्यु के बाद बुधवार को हरीश राणा को अंतिम विदाई दी कई। दिल्ली के ग्रीन पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था। अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।

हरीश की मां ने बेटे की हालत को लेकर बताया कि वह लंबे समय से बेसुध था और अपनी पीड़ा भी व्यक्त नहीं कर पाता था। एक मां के लिए इससे बड़ा दुख और क्या हो सकता है कि उसका बच्चा अपनी तकलीफ तक न बता सके। उन्होंने बताया कि वह रोज सुबह-शाम उसकी मालिश करती थी और उसे घर की सारी बातें सुनाती थीं।

 

#दिल्ली
#हरीश राणा