कर्नाटक:मैं असम जा रहा हूं:डी.के. शिवकुमार


दिल्ली: कर्नाटक के उपमुख्मंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, "मैं असम जा रहा हूं... मैं केरल जाऊंगा, मुझे कर्नाटक का ध्यान रखना है, सभी राज्यों का हमें ध्यान रखना है। हमें कैंपेन करना है। मुझे यकीन है कि असम में बड़ा बदलाव होगा, असम के लोग बदलाव चाहते थे क्योंकि वहां भ्रष्टाचार बहुत ज़्यादा है और प्रशासनिक व्यवस्था खत्म हो गई है। आम आदमी को इंसाफ़ नहीं मिल रहा है, उनके सभी मंत्रियों ने राज्य को लूटा है... पिछले चुनाव में उन्होंने(भाजपा) जो भी भरोसा दिया था, जाति के मुद्दे पर, ज़मीन के मुद्दों पर कुछ भी हल नहीं हुआ... वे (मुख्यमंत्री) हमारे PCC अध्यक्ष से डरते हैं इसलिए वे उनके नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे ध्रुवीकरण करना चाहते हैं..."
 

#कर्नाटक