दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की 'फुल इमरजेंसी' लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी की खबर मिली। विमान के इंजन फेल होने की आशंका के चलते रनवे 28 पर 'फुल इमरजेंसी' घोषित कर दी गई थी। हालांकि, पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट प्रशासन की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक फ्लाइट ने आपात लैंडिंग की है। अग्निश्मन विभाग के अनुसार, विमान सुरक्षित उतरा है और सभी यात्री भी सुरक्षित हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस का एक विमान आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रहा था। इंजन में तकनीकी खराबी के चलते विमान की दिल्ली हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग कराई गई। इस दौरान रनवे पर फुल इमरजेंसी लागू कर दी गई थी और सभी आपात सेवाओं को तैयार रखा गया था। विमान हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि विमान में इंजन फेल होने जैसी समस्या हो गई थी।

