IPL 2026 RCB/SRH: हैदराबाद ने बैंगलोर को 202 रन का दिया टारगेट
बेंगलुरु, 28 मार्च- IPL के 19वें सीज़न के ओपनिंग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कुल 201 रन बनाए। RCB ने शनिवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पावरप्ले में तीन विकेट गंवाने के बावजूद SRH 200 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही। कप्तान ईशान किशन ने 80 रन बनाए, जबकि अनिकेत वर्मा ने 43 रन का योगदान दिया।
बेंगलुरु के लिए रोमारियो शेफर्ड और जैकब डफी ने तीन-तीन विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने चौथे विकेट के लिए 97 रन की पार्टनरशिप की।
#IPL 2026 RCB/SRH: हैदराबाद ने बैंगलोर को 202 रन का दिया टारगेट

