IPL-2026: बेंगलुरु ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

बेंगलुरु, 28 मार्च- डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने IPL के 19वें सीज़न की शुरुआत जीत के साथ की। शनिवार को टीम ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने पर SRH ने कुल 201 रन बनाए। RCB ने यह टारगेट सिर्फ़ 15.4 ओवर में हासिल कर लिया।

विराट कोहली ने 69 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 61 रन और रजत पाटीदार ने 31 रन बनाए। बॉलिंग डिपार्टमेंट में जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट लिए। SRH के लिए कप्तान ईशान किशन ने 80 रन, अनिकेत वर्मा ने 43 रन और हेनरिक क्लासेन ने 31 रन बनाए। हर्ष दुबे और जयदेव उनादकट ने 1-1 विकेट लिया, जबकि डेविड पेन ने 2 विकेट लिए।

रविवार को 19वें सीजन का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

#IPL-2026: बेंगलुरु ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया