अब केरलम के युवाओं का विश्वास है- BJD, NDA: प्रधानमंत्री मोदी

पलक्कड़, केरलम, 29 मार्च - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "इस बार केरलम में एक अलग ही माहौल है, केरलम बदलाव का संदेश दे रहा है। NDA की बढ़ती लोकप्रियता, भाजपा के प्रति लोगों का बढ़ता विश्वास, आपका समर्थन बता रहा है कि केरलम का मूड अब एक मूवमेंट बन चुका है। अब केरलम के युवाओं का विश्वास है- BJD, NDA..."
इस बदलाव के पीछे करेलम की जनता का आशीर्वाद है, इसके पीछे केरलम भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत है। हमारे कितने ही कार्यकर्ताओं ने यहां राजनीतिक हिंसा के कारण अपना जीवन खोया है, मैं आज उन सभी कार्यकर्ताओं को इस मंच से श्रद्धांजलि देता हूं।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "दशकों से केरलम स्वार्थी राजनीति के दो मुखौटों के बीच फंसा हुआ है। एक ओर LDF तो दूसरी ओर UDF, एक ओर कम्यूनिस्ट तो दूसरी ओर कांग्रेस। एक भ्रष्ट तो दूसरा महा भ्रष्ट, एक संप्रदायी, दो दूसरा महा संप्रदायी। LDF, UDF की सारी नीतियां सिर्फ वोटबैंक राजनीति के लिए ही होती है, इन्हें केरलम के विकास की कोई चिंता नहीं है। यहां बनने वाली भाजपा, NDA सरकार यहां का तेज विकास करेगी, विकसित केरलम बनाएगी, यह मोदी की गारंटी है। 
LDF, UDF ने दशकों तक मिल बांटकर केरलम को लूटा, इनके बीच एक समझौता रहा है कि कुछ साल LDF वाले सरकार चलाएंगे, अपनी जेब भरेंगे, फिर कुछ साल बाद UDF वाले लूटेंगे। इनके इस गठजोड़ में हमारा केरलम उलझ गया है। इन दिनों कम्यूनिस्ट और कांग्रेस ने मिलकर नया प्रोपेगैंडा शुरू किया है, कम्यूनिस्ट वाले कहते हैं कि कांग्रेस भाजपा की B टीम है, कांग्रेस कहती है कि कम्यूनिस्ट भाजपा की B टीम है। इन लोगों ने मान लिया है कि इस बार अगर एक टीम कोई है तो वह सिर्फ भाजपा ही है।
केरलम में LDF-UDF दोनों ही भाजपा पर निशाना साध रही है, दोनों भ्रष्टाचारी पार्टियां भाजपा से डरी हैं। इन्हें भाजपा का डर इसलिए है क्योंकि इन्हें लगता है कि अगर भाजपा यहां सरकार में आ गई तो इनके सारे काले कारनामों का सच सामने आ जाएगा। दशकों से LDF-UDF ने यहां बड़े घोटाले किए हैं लेकिन इन दलों की सरकारें कभी भी एक-दूसरे पर कार्रवाई नहीं करती। ये आपके सामने सिर्फ झूठे बयान देते हैं... भाजपा आई तो इनकी जांच कराएगी इसलिए ये डर रहे हैं।

#केरलम
# प्रधानमंत्री मोदी