उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को किया संबोधित

लखनऊ, 29 मार्च - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 665 नर्सिंग अधिकारियों से संबंधित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नियुक्ति की प्रक्रिया जब पारदर्शी होती है तो उसके परिणाम भी हम सबके सामने प्राप्त होती है। उत्तर प्रदेश देश की आबादी का सबसे बड़ा राज्य है। 25 करोड़ की आबादी इस राज्य में आवास करती है और इस राज्य में पिछले 9 वर्ष में हम लोगों ने 9 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। एक भी नौकरी की पारदर्शिता पर, उसकी स्वच्छता की प्रक्रिया पर, चयन की प्रक्रिया पर विरोधी भी प्रश्न नहीं उठा सकते... इसका परिणाम है कि इस प्रक्रिया में किसी प्रकार का अवरोध नहीं है, न्यायालय का हस्तक्षेप नहीं है। 25 करोड़ की आबादी में जो नए 9 लाख लोग जुड़े, ये प्रतिभाशाली हैं, ऊर्जा से भरपूर हैं। इसका लाभ ये है कि जिस राज्य को बीमारू कहा जाता था उसे हमने देश की तरक्की में मुख्य राज्य बना दिया है। 

#उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को किया संबोधित