बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर दूसरी बार मां बनी 


मुंबई, 30 मार्च- बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने 29 मार्च को मुंबई में बेटे को जन्म दिया। आपको बता दें कि उनका पहले से ही एक बेटा वायु है। सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ यह खबर शेयर की।

कपल ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि बहुत खुशी और प्यार के साथ, हम आज 29 मार्च, 2026 को हमारे घर में बेटे के जन्म की घोषणा करते हैं। हमारा परिवार बढ़ गया है और उसके आने से हमारा दिल खुशी से भर गया है। वायु अपने छोटे भाई के आने से बहुत खुश है। यह छोटा मेहमान हमारे घर में बहुत सारी खुशियां लाया है। अब हम चार लोगों का परिवार हैं और इस नई शुरुआत के लिए बहुत आभारी हैं। प्यार के साथ, सोनम, आनंद और वायु।

#बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर