चम्बल घड़यिाल अभयारण्य में मृत मिले कछुए का अंतिम संस्कार



भरतपुर, 30 मार्च (वार्ता) राजस्थान में सवाईमाधोपुर जिले में राष्ट्रीय चंबल घड़यिाल अभयारण्य के पाली घाट पर रविवार देर शाम एक 40 वर्ष के मादा कछुए की मौत के बाद सोमवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
      वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि नारोला घाट के पास गश्ती दल को एक मृत कछुआ मिला। उसका पाली घाट में मौके पर ही पोस्टमार्टम किया गया।  प्रारंभिक जांच में उसके अंगों का काम न करना पाया गया। इस पर इसे कछुए की प्राकृतिक मौत का मामला माना जा रहा है। फिर भी उसका नमूना लेकर जांच के लिए  भेजा जायेगा। 
    सू्त्रों ने बताया कि वन विभाग अभयारण्य में निवासरत कछुओं और अन्य जीवों की सेहत पर नजर बनाए हुए है।

राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य , जिसे राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल वन्यजीव अभयारण्य भी कहा जाता है, उत्तरी भारत में 5,400 वर्ग किलोमीटर में फैला एक त्रि-राज्यीय संरक्षित क्षेत्र है, जो गंभीर रूप से लुप्तप्राय घड़ियाल (छोटे मगरमच्छ), लाल मुकुट वाले छत कछुए और लुप्तप्राय गंगा नदी डॉल्फिन का घर है।

#चम्बल घड़यिाल अभयारण्य