सरकार ने जनगणना के पहले चरण के लिए 33 अकसर पूछे जाने वाले प्रश्नों की सूची जारी की
नयी दिल्ली: 30 मार्च भारत में जनगणना के सिलसिले में स्व-गणना पोर्टल पर दिए गए अकसर पूछे जाने वाले सवालों में कहा गया है कि अगर सहजीवन (लिव-इन) संबंध में रहने वाले दो लोग एक-दूसरे को हमेशा के लिए अपना मानते हैं तो उन्हें जगणना के दौरान वैवाहिक दंपत्ति के समान माना जाए।
जनगणना के दौरान स्व-गणना का विकल्प चुनने वालों के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। यह पोर्टल जनगणना के दोनों चरणों ‘हाउसलिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना’ (एलएलओ) और जनसंख्या गणना के लिए उपलब्ध होगा।
#सरकार

