भाजपा और NDA की सरकार बनने जा रही है - सीएम माणिक साहा

सिलचर (असम), 29 मार्च - त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने असम विधानसभा चुनाव पर कहा कि आज सिलचर में भारी मात्रा में लोगों का समर्थन देखने को मिला। खासकर महिलाएं... (भाजपा प्रत्याशी) डॉ. राजदीप राय इस विधानसभा से जीतेंगे ही, क्योंकि पहले भी ये सीट भाजपा के पक्ष में ही रही लेकिन जो लहर मैंने देखी उसके बाद तो उनकी जीत सुनिश्चित ही है। असम के मुख्यमंत्री ने यहां विकास किया है। 2014 के बाद प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से जिस तरह का विकास यहां पर हो रहा है, इसकी कल्पना हमने कभी पहले नहीं की थी। न केवल असम बल्कि पूरे पूर्वोत्तर में उन्होंने विकास किया है। शांति की स्थिति है और कानून-व्यवस्था कायम है। यहां भाजपा और NDA की सरकार बनने जा रही है।

 
#भाजपा और NDA की सरकार बनने जा रही है - सीएम माणिक साहा