दिल्ली बॉर्डर से लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने मेट्रो पोस्टर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संदिग्ध मॉड्यूल के कथित संचालक शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वही इस पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा था और पहले पकड़े गए आरोपियों से उसका सीधा संपर्क था। सुरक्षा एजेंसियां उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं और साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही हैं।
#दिल्ली बॉर्डर से लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार

